नेपाल फ्लैश फ्लड से बिहार अलर्ट! बांधों की नाइट पेट्रोलिंग, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा और अमित शाह ने ली हालात की जानकारी
27/08/2026 10:46 AM Total Views: 9045
नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में भी संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के बांधों और तटबंधों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। कमजोर हिस्सों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई और रात में भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। तटबंधों पर नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश के साथ सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटी है।
इधर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने नाव से बीसनपुर, सिरवार, बीरवार, बघौर, चोरनिया, बढ़ारना और घोघशाम समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, प्रभावित परिवारों का हाल जाना और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही अधिकारियों से बात कर राहत और कटावरोधी कार्यों में तेजी लाने की मांग की।
Read Also This:
वहीं नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। सड़क, पुल, वाहन, बाजार और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। कई लोगों के हताहत और लापता होने की खबर है। अचानक आए इस जलप्रवाह के कारणों की जांच जारी है। इसे GLOF से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
सहरसा के महिषी स्थित प्रसिद्ध बाबा कारू मंदिर की व्यवस्था को लेकर भी विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने न्यास समिति, दान की राशि और कथित अवैध वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार में संभावित बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव तैयारियों की जानकारी ली है। केंद्र ने हर जरूरी सहयोग का भरोसा दिया है।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
नेपाल फ्लैश फ्लड से बिहार अलर्ट! बांधों की नाइट पेट्रोलिंग, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा और अमित शाह ने ली हालात की जानकारी
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: नेपाल में...
नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में भी संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के बांधों और तटबंधों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। कमजोर हिस्सों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई और रात में भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। तटबंधों पर नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश के साथ सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटी है। इधर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने नाव से बीसनपुर, सिरवार, बीरवार, बघौर, चोरनिया, बढ़ारना और घोघशाम समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, प्रभावित परिवारों का हाल जाना और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही अधिकारियों से बात कर
राहत और कटावरोधी कार्यों में तेजी लाने की मांग की। वहीं नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। सड़क, पुल, वाहन, बाजार और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। कई लोगों के हताहत और लापता होने की खबर है। अचानक आए इस जलप्रवाह के कारणों की जांच जारी है। इसे GLOF से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सहरसा के महिषी स्थित प्रसिद्ध बाबा कारू मंदिर की व्यवस्था को लेकर भी विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने न्यास समिति, दान की राशि और कथित अवैध वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार में संभावित बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव तैयारियों की जानकारी ली है। केंद्र ने हर जरूरी सहयोग का भरोसा दिया है।
Design By Mytesta +91 9988775158




