सुपौल के बलुआ पहुंचे CM सम्राट चौधरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण | Kosi-Mechi Link Project
20/08/2026 5:32 PM Total Views: 5213
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुपौल जिले के बलुआ पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बलुआ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बलुआ में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे बलुआ बाजार स्थित डॉ. जगन्नाथ मिश्र के स्मृति स्थल पहुंचे। यहां उनके पुत्र एवं मंत्री नीतीश मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read Also This:
इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय चौधरी, छातापुर विधायक नीरज बबलू, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएम सावन कुमार और एसपी सरथ आरएस समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 18 किलोमीटर लंबी कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस वीडियो में देखिए सुपौल के बलुआ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा अनावरण, सुरक्षा व्यवस्था और कोसी-मेची लिंक परियोजना के निरीक्षण से जुड़ी पूरी Ground Report।
#SamratChoudhary #SupaulNews #BaluaNews #JagannathMishra #BiharNews #KosiMechiLinkProject #BiharCM #SupaulLatestNews #BiharPolitics #GroundReport #SaharsaNow
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सुपौल के बलुआ पहुंचे CM सम्राट चौधरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण | Kosi-Mechi Link Project
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट...
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुपौल जिले के बलुआ पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बलुआ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बलुआ में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे बलुआ बाजार स्थित डॉ. जगन्नाथ मिश्र के स्मृति स्थल पहुंचे। यहां उनके पुत्र एवं मंत्री नीतीश मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय चौधरी, छातापुर विधायक नीरज बबलू, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएम सावन कुमार और एसपी सरथ आरएस समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 18 किलोमीटर लंबी कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस वीडियो में देखिए सुपौल के बलुआ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा अनावरण, सुरक्षा व्यवस्था और कोसी-मेची लिंक परियोजना के निरीक्षण से जुड़ी पूरी Ground Report। #SamratChoudhary #SupaulNews #BaluaNews #JagannathMishra #BiharNews #KosiMechiLinkProject #BiharCM #SupaulLatestNews #BiharPolitics #GroundReport #SaharsaNow
Design By Mytesta +91 9988775158




