नया बाजार में जर्जर सड़क और जलजमाव का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, जल्द शुरू होगी निर्माण की प्रक्रिया
19/08/2026 5:22 PM Total Views: 5124
सहरसा के नया बाजार इलाके में सड़क की जर्जर स्थिति और जलजमाव की समस्या को लेकर नगर निगम की सक्रियता बढ़ गई है। नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात झा ने आज नया बाजार पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सड़क की खराब स्थिति और जलजमाव से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली।
नगर आयुक्त ने हरी निवास के पास जलजमाव वाले इलाके का भी मोहल्ला भ्रमण कर निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने जलजमाव के कारण होने वाली परेशानी और आवागमन में आ रही दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया जाएगा।
Read Also This:
उन्होंने बताया कि कल्याणी सिंह के सामने से होकर माया पांडे क्लीनिक तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना है। सड़क निर्माण के साथ-साथ जलजमाव की समस्या के समाधान पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही सड़क और जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान होगा। अब लोगों की नजर नगर निगम की ओर से शुरू होने वाली योजनाओं और टेंडर प्रक्रिया पर टिकी है।
सहरसा से नितिन सिंह की रिपोर्ट।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
नया बाजार में जर्जर सड़क और जलजमाव का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, जल्द शुरू होगी निर्माण की प्रक्रिया
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा के नया बाजार इलाके में...
सहरसा के नया बाजार इलाके में सड़क की जर्जर स्थिति और जलजमाव की समस्या को लेकर नगर निगम की सक्रियता बढ़ गई है। नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात झा ने आज नया बाजार पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सड़क की खराब स्थिति और जलजमाव से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने हरी निवास के पास जलजमाव वाले इलाके का भी मोहल्ला भ्रमण कर निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने जलजमाव के कारण होने वाली परेशानी और आवागमन में आ रही दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कल्याणी सिंह के सामने से होकर माया पांडे क्लीनिक तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना है। सड़क निर्माण के साथ-साथ जलजमाव की समस्या के समाधान पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही सड़क और जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान होगा। अब लोगों की नजर नगर निगम की ओर से शुरू होने वाली योजनाओं और टेंडर प्रक्रिया पर टिकी है। सहरसा से नितिन सिंह की रिपोर्ट।
Design By Mytesta +91 9988775158




