बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर की राजनीतिक पारी अब विधानसभा के अंदर पहुंच चुकी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विधायक पद की शपथ ली। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 वोट हासिल हुए। इस तरह प्रशांत किशोर ने करीब 19,324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। बांकीपुर को बीजेपी का मजबूत क्षेत्र माना जाता रहा है, इसलिए इस जीत को जन सुराज के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा के पुराने और दिग्गज नेताओं का जिक्र करते हुए अपनी सदस्यता को बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कर्पूरी

Featured Image

ठाकुर, श्रीकृष्ण सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे नेताओं के योगदान का उल्लेख किया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधानसभा के भीतर प्रशांत किशोर अपनी राजनीतिक भूमिका किस तरह निभाते हैं। रोजगार, शिक्षा, पलायन और बिहार के विकास जैसे मुद्दों को लेकर वह लंबे समय से मुखर रहे हैं। ऐसे में अब इन मुद्दों को सदन के भीतर उठाने और अपने राजनीतिक दावों को काम के जरिए साबित करने की चुनौती उनके सामने है। क्या बांकीपुर की जीत जन सुराज के लिए बिहार की राजनीति में बड़े विस्तार की शुरुआत बनेगी? या यह जीत सिर्फ एक विधानसभा सीट तक सीमित रहेगी? आने वाले समय में विधानसभा के अंदर प्रशांत किशोर का प्रदर्शन और जन सुराज की रणनीति इन सवालों का जवाब देगी। इस वीडियो में जानिए प्रशांत किशोर की विधानसभा में एंट्री, बांकीपुर उपचुनाव का पूरा गणित और बिहार की राजनीति पर इसके संभावित असर की पूरी कहानी। #प्रशांतकिशोर #जनसुराज #बिहारराजनीति #बांकीपुर #बिहारविधानसभा #प्रशांतकिशोरविधायक #बिहारन्यूज #राजनीतिकखबर #उपचुनाव #SaharsaNow