story 1 सहरसा में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाओं ने सोमवार को विशाल प्रदर्शन किया। जिला परिषद प्रांगण से निकला जुलूस समाहरणालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर नोकझोंक हुई। बाद में प्रशासन ने हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्टेडियम परिसर पहुंचाया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।

Featured Image

Story 2 स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहरसा जंक्शन पर सुरक्षा और टिकट जांच अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को डीसीआई संजय कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और स्क्वायड टीम ने कई ट्रेनों में विशेष जांच की। पुणे-सुपौल एक्सप्रेस, जानकी एक्सप्रेस, गरीब रथ, त्रिवेणीगंज-समस्तीपुर और सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों के टिकट जांचे गए। अचानक शुरू हुए अभियान से सहरसा-मानसी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर भीड़ बढ़ गई और बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। Story 3 सहरसा बंगाली बाजार से पूरब बाजार के बीच समपार संख्या-31 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कार्य को लेकर 11 अगस्त को टाउन-1 और टाउन-2 फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। टाउन-1 के शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी और डीबी रोड तथा टाउन-2 के पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस और कायस्थ टोला प्रभावित रहेंगे। कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। Story 4 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के पेंशनधारियों के खातों में जुलाई माह की ₹1100 पेंशन डीबीटी के जरिए भेजी। सहरसा जिले में कुल 2 लाख 42 हजार 944 पेंशनधारियों में अब तक 2 लाख10 हजार 388 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। वहीं 32 हजार 531 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को राशि भेजी गई है। उन्होंने लंबित लाभार्थियों से जल्द जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की। Story 5 सिमरी बख्तियारपुर के शांति चौक, सेनी टोला में डाकबम सेवा समिति की ओर से सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुखिया सह जदयू नेता ललन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। गणेश वंदना के बाद कलाकारों ने हिंदी और भोजपुरी गीतों के माध्यम से भगवान महादेव की भक्ति प्रस्तुत की। हर-हर महादेव के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान महादेव, माता पार्वती और गणेश की झांकी भी प्रस्तुत की गई। Story 6 सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुंगेर के छर्रापट्टी गंगा घाट से जल लेकर हजारों डाकबम और श्रद्धालु रातभर धाम पहुंचे। सोमवार तड़के करीब दो किलोमीटर लंबी बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग टूट गई और स्थिति बेकाबू होने लगी। सूचना पर डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सीहाग मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली। एसडीओ आलोक राय भी लगातार निगरानी करते रहे। पूरे धाम में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। Story 7 सहरसा में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिला मंत्री शरद कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने, पांच दिवसीय कार्यदिवस लागू करने और आठवां वेतनमान देने की मांग की। साथ ही गृह जिला पदस्थापन, मौसमी कर्मचारियों के समायोजन और लंबित डीए-डीआर भुगतान की मांग उठाई गई। Story 8 मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर पात्र लाभार्थियों को अनुदान मिलेगा। इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन खरीदने वाली महिलाओं को अधिकतम एक लाख रुपये, मालवाहक तिपहिया वाहन पर 50 से 60 हजार और दोपहिया वाहन पर 10 से 12 हजार रुपये तक प्रोत्साहन दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के बिहार में पंजीकरण पर मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं चार्जिंग उपकरण लगाने पर पात्र संस्थानों को डेढ़ लाख रुपये तक प्रोत्साहन का प्रावधान है। सहरसा जिला परिवहन पदाधिकारी ने सहरसा जिले के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं उद्यमियों से अपील की कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाकर सरकार की पर्यावरण अनुकूल परिवहन नीति में सहभागी बनें Story 9 सहरसा समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कुल 16 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आवेदकों ने भूमि विवाद समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं का सहज लाभ दिलाना और प्रशासन-जनता के बीच संवाद मजबूत करना रहा । Story 10 श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के चकभारो स्थित प्रसिद्ध बाबा भुवनेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। डाकबम, साधारण कांवरिया, महिला-पुरुष, बच्चे और मोटरसाइकिल बम ने बाबा को गंगाजल, दूध एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। ‘बोल बम’ और ‘बाबा एक सहारा है’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गर्म पानी, फल, दूध सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। ग्रामीण और समिति सदस्य रातभर सेवा में जुटे रहे। Story 11 सावन की दूसरी सोमवारी की रात मुंगेर घाट से बाबा मटेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों की भारी भीड़ रही। सलखुआ थाना पुलिस ने कांवरियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी रात कांवरिया पथ पर निगरानी रखी। मठ्ठा चौक पर थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने खुद कांवरियों को पानी पिलाकर सेवा की। पुलिस टीम लगातार गश्त कर जाम और अव्यवस्था रोकने में जुटी रही। कांवरिया पथ ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा।