सहरसा में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर से जुड़े चार ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, EOU की प्रारंभिक जांच में करीब ₹62.20 लाख की कथित आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच कर रही है। छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Featured Image

[embed]https://youtube.com/shorts/XsmIwWeI1G4?si=O6kOWHsYG09MJhuo[/embed]