सहरसा की 12 बड़ी खबरें | News Bulletin सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सदर थाना का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों, शिकायतों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई और फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सदर अस्पताल में सोमवार देर रात कई वार्डों की बिजली घंटों गुल रहने से मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने

Featured Image

मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिमरी बख्तियारपुर के भट्ठा टोला में नाली विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए। इस दौरान एक युवती ने आरोपी के हाथ से देशी पिस्टल छीनकर बड़ी घटना टाल दी। पुलिस ने हथियार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य खाद्य आयोग की टीम ने सिमरी बख्तियारपुर स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। अनाज की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई और सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए गए। सलखुआ में गुरु पूर्णिमा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरु दक्षिणा एवं भगवा ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया, जबकि रामपुर गांव के महाकाल बाबा जालंधर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य श्रृंगार किया गया। सिमरी बख्तियारपुर और सौर बाजार के कई ग्रामीण इलाकों में जलजमाव और जर्जर सड़कों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूरे होने पर लक्ष्मीनाथ महाविद्यालय और स्नातकोत्तर केंद्र में संगोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. रहमान चौक पर सुचित्रा क्लॉथ सेंटर एंड बुटीक का उद्घाटन मेयर बैन प्रिया ने किया। वहीं पटना में पेपर लीक, बेरोजगारी और TRE-4 भर्ती को लेकर छात्रों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने वाटर कैनन से भीड़ को नियंत्रित किया। इस प्रदर्शन में सहरसा के कई युवा नेता भी शामिल रहे। फिलहाल इतनी ही खबरें। जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।