4 August 2026 Saharsa News Today| कोशी क्षेत्र की प्रमुख खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Evening Bulletin
04/08/2026 9:46 PM Total Views: 5146
Story 1
सहरसा सदर अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। सोमवार देर रात अस्पताल के कई वार्डों की बिजली घंटों गुल रही, जिसके कारण मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। पूरा वार्ड अंधेरे में डूबा रहा, जबकि मरीज और उनके परिजन हाथ के पंखों से गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को सिविल सर्जन ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिए। सवाल यह है कि बड़े जनरेटर होने के बावजूद ऐसी लापरवाही बार-बार क्यों सामने आ रही है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब मिलेंगी?
Story 2
सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे मुर्गी फॉर्म के पास 20 वर्षीय सुरेश कुमार उर्फ रोहिल का शव मिला। मृतक छातापुर के उधमपुर पंचायत का निवासी था। शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगा रही है कि हत्या घटनास्थल पर हुई या शव कहीं और से लाकर फेंका गया।
Story 3
बांका जिले में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। सबसे दर्दनाक हादसा खावा गांव में हुआ, जहां खेत में धान रोप रहे ब्रह्मदेव यादव और उनके सात वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार लोगों की भी अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात से जान गई। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता देने और खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।
Story 4
सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रूटीन निरीक्षण के तहत सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी के पहुंचते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हलचल बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों, शिकायतों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। कई फाइलों की जांच करते हुए उन्होंने देखा कि आम लोगों की शिकायतों पर कितनी तेजी से कार्रवाई हो रही है और किन मामलों में देरी हो रही है। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।
Story 5
बांका जिला परिषद कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते दो कर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में इंजीनियर ओमप्रकाश मंडल और कर्मी जागेश्वर मंडल शामिल हैं। टीम ने उनके पास से 1.26 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की। डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि जिला परिषद की योजना पर कार्य कर रहे संवेदक अवध बिहारी की शिकायत पर जांच की गई थी, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे जांच जारी है।
Story 6
दानापुर के नासरीगंज घाट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए जहाज सेवा का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर जहाज रवाना किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, एमएलसी अनामिका सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस सेवा से दियारा वासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा नाव यात्रा के जोखिम से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बिना मीडिया से बातचीत किए रवाना हो गए।
Story 7
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड में गोंठ टोला वार्ड संख्या-1 की सड़क पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सलखुआ चौक से इंडियन गैस एजेंसी तक कई जगह सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन बाधित है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को हो रही है, जिन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क की जल्द मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
4 August 2026 Saharsa News Today| कोशी क्षेत्र की प्रमुख खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Evening Bulletin
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: Story 1 सहरसा सदर अस्पताल में एक बार फिर स्...
Story 1 सहरसा सदर अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। सोमवार देर रात अस्पताल के कई वार्डों की बिजली घंटों गुल रही, जिसके कारण मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। पूरा वार्ड अंधेरे में डूबा रहा, जबकि मरीज और उनके परिजन हाथ के पंखों से गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को सिविल सर्जन ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिए। सवाल यह है कि बड़े जनरेटर होने के बावजूद ऐसी लापरवाही बार-बार क्यों सामने आ रही है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब मिलेंगी?
Story 2 सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे मुर्गी फॉर्म के पास 20 वर्षीय सुरेश कुमार उर्फ रोहिल का शव मिला। मृतक छातापुर के उधमपुर पंचायत का निवासी था। शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगा रही है कि हत्या घटनास्थल पर हुई या शव कहीं और से लाकर फेंका गया। Story 3 बांका जिले में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। सबसे दर्दनाक हादसा खावा गांव में हुआ, जहां खेत में धान रोप रहे ब्रह्मदेव यादव और उनके सात वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार लोगों की भी अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात से जान गई। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता देने और खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। Story 4 सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रूटीन निरीक्षण के तहत सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी के पहुंचते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हलचल बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों, शिकायतों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। कई फाइलों की जांच करते हुए उन्होंने देखा कि आम लोगों की शिकायतों पर कितनी तेजी से कार्रवाई हो रही है और किन मामलों में देरी हो रही है। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। Story 5 बांका जिला परिषद कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते दो कर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में इंजीनियर ओमप्रकाश मंडल और कर्मी जागेश्वर मंडल शामिल हैं। टीम ने उनके पास से 1.26 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की। डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि जिला परिषद की योजना पर कार्य कर रहे संवेदक अवध बिहारी की शिकायत पर जांच की गई थी, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे जांच जारी है। Story 6 दानापुर के नासरीगंज घाट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए जहाज सेवा का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर जहाज रवाना किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, एमएलसी अनामिका सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस सेवा से दियारा वासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा नाव यात्रा के जोखिम से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बिना मीडिया से बातचीत किए रवाना हो गए। Story 7 सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड में गोंठ टोला वार्ड संख्या-1 की सड़क पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सलखुआ चौक से इंडियन गैस एजेंसी तक कई जगह सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन बाधित है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को हो रही है, जिन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क की जल्द मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
Design By Mytesta +91 9988775158




