बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: दसवें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 6,011 वोटों से आगे पटना: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। दसवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बढ़त बनाए रखी है। ताजा रुझानों के अनुसार, दसवें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 6,011 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती राउंड से ही मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है और हर

Featured Image

राउंड के साथ चुनावी तस्वीर बदलती नजर आ रही है। निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के एजेंट मतगणना केंद्र पर मौजूद हैं और प्रत्येक राउंड के नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, यह अभी रुझान हैं और अंतिम परिणाम मतगणना के सभी राउंड पूरे होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे। इसलिए जीत-हार का आधिकारिक फैसला अभी आना बाकी है। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर पूरे बिहार की नजर बनी हुई है, क्योंकि इसे राज्य की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बांकीपुर उपचुनाव, बिहार राजनीति और हर बड़ी चुनावी अपडेट के लिए जुड़े रहें Saharsa Now के साथ।