सिमरी बख्तियारपुर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए मुंगेर रवाना हुए कांवरिए
02/08/2026 5:52 PM Total Views: 9175
सहरसा: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ सिमरी बख्तियारपुर, जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरिए मुंगेर रवाना
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में सावन की पहली सोमवारी को लेकर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम और बाबा श्री भुवनेश्वर धाम मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हजारों डाक बम और साधारण कांवरिए गंगा जल लेने मुंगेर के छर्रापट्टी घाट के लिए रवाना हुए। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन शिवमय हो गया।
Read Also This:
रविवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाल, गेरुआ और सफेद वस्त्रों में सजे महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथों में कांवर लिए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए स्टेशन पहुंचे। श्रद्धालु पैसेंजर ट्रेन और जनसेवा एक्सप्रेस के माध्यम से मुंगेर के लिए रवाना हुए। वहां से गंगा जल भरकर वे पैदल यात्रा करते हुए बाबा मटेश्वर धाम और बाबा श्री भुवनेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
बाबा मटेश्वर धाम वर्षों से शिवभक्तों की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। सावन माह में यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा देश के कई राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
डाक बम एवं कांवरिया संघ के सचिव ने बताया कि पहली सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। वहीं मंदिर के पुजारी पंडित कुमार कांत झा ने कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पूजा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रिपोर्ट: चन्दन पासवान, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)सहरसा: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ सिमरी बख्तियारपुर, हजारों कांवरिए मुंगेर रवाना
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सिमरी बख्तियारपुर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए मुंगेर रवाना हुए कांवरिए
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा: सावन की पहली सोमवारी पर शिवम...
सहरसा: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ सिमरी बख्तियारपुर, जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरिए मुंगेर रवाना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में सावन की पहली सोमवारी को लेकर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम और बाबा श्री भुवनेश्वर धाम मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हजारों डाक बम और साधारण कांवरिए गंगा जल लेने मुंगेर के छर्रापट्टी घाट के लिए रवाना हुए। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन शिवमय हो गया।
रविवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाल, गेरुआ और सफेद वस्त्रों में सजे महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथों में कांवर लिए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए स्टेशन पहुंचे। श्रद्धालु पैसेंजर ट्रेन और जनसेवा एक्सप्रेस के माध्यम से मुंगेर के लिए रवाना हुए। वहां से गंगा जल भरकर वे पैदल यात्रा करते हुए बाबा मटेश्वर धाम और बाबा श्री भुवनेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। बाबा मटेश्वर धाम वर्षों से शिवभक्तों की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। सावन माह में यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा देश के कई राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। डाक बम एवं कांवरिया संघ के सचिव ने बताया कि पहली सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। वहीं मंदिर के पुजारी पंडित कुमार कांत झा ने कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पूजा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिपोर्ट: चन्दन पासवान, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)सहरसा: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ सिमरी बख्तियारपुर, हजारों कांवरिए मुंगेर रवाना
Design By Mytesta +91 9988775158




