28 July 2026 Saharsa News Today | कोशी क्षेत्र की प्रमुख खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Evening Bulletin
28/07/2026 7:40 PM Total Views: 2325
Story 1
सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-09 के तहत सहरसा पुलिस ने 103 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 528 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 91 लाख 9 हजार 454 रुपये है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल ट्रेस कर वापस दिलाया जा सके।
Story 2
सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला वार्ड-17 से श्रृंगार का सामान खरीदने निकली दो सगी बहनें चार दिन बाद भी लापता हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। बच्चियों की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया। मां फूलो देवी रोते-बिलखते बेटियों की सकुशल वापसी की गुहार लगाती रहीं। जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
Story 3
महिषी थाना क्षेत्र के वीरवार गांव में खेत से होकर गुजरने के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कुणाल पासवान को पहले महिषी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुलायम यादव, संजय यादव, विक्रम यादव समेत अन्य लोगों ने रास्ते को लेकर विवाद के बाद मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Story 4
सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बरेल गांव में SSB जवान दीपेश कुमार ने परिवार की सुरक्षा को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि भाई नितेश कुमार पर हुए हमले के बाद नामजद आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पुलिस सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
Story 5
बेगूसराय जिले के बालिका गृह से पांच लड़कियां तीन मंजिला भवन की छत से छलांग लगाकर फरार हो गईं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर तीन लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि दो की खोज जारी है। एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा में चूक की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Story 6
भागलपुर गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग कर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग चेतावनी की अनदेखी करते हुए बैरिकेडिंग फांदकर गंगा में स्नान करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों से जान जोखिम में नहीं डालने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते जलस्तर के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं।
Story 7
बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हथियारबंद युवक को ग्रामीण पकड़कर पिटाई करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार युवक हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। वायरल वीडियो ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Story 8
नालंदा जिले के राजगीर में एक युवती को कथित तौर पर उसके प्रेमी ने शादी की बात पर विवाद के बाद चलती बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नवादा जिले में अमीन के पद पर कार्यरत है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। युवती ने नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।
Story 9
भागलपुर जिले के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर 25 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया। कैडेट्स ने घाट से प्लास्टिक और अन्य कचरा हटाया तथा श्रद्धालुओं से गंगा में प्लास्टिक और पूजा सामग्री नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। कंबाइंड करके दो एक साथ और यूट्यूब का सब कुछ.
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
28 July 2026 Saharsa News Today | कोशी क्षेत्र की प्रमुख खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Evening Bulletin
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: Story 1 सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-09 के त...
Story 1 सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-09 के तहत सहरसा पुलिस ने 103 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 528 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 91 लाख 9 हजार 454 रुपये है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल ट्रेस कर वापस दिलाया जा सके। Story 2
सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला वार्ड-17 से श्रृंगार का सामान खरीदने निकली दो सगी बहनें चार दिन बाद भी लापता हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। बच्चियों की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया। मां फूलो देवी रोते-बिलखते बेटियों की सकुशल वापसी की गुहार लगाती रहीं। जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। Story 3 महिषी थाना क्षेत्र के वीरवार गांव में खेत से होकर गुजरने के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कुणाल पासवान को पहले महिषी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुलायम यादव, संजय यादव, विक्रम यादव समेत अन्य लोगों ने रास्ते को लेकर विवाद के बाद मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Story 4 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बरेल गांव में SSB जवान दीपेश कुमार ने परिवार की सुरक्षा को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि भाई नितेश कुमार पर हुए हमले के बाद नामजद आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पुलिस सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। Story 5 बेगूसराय जिले के बालिका गृह से पांच लड़कियां तीन मंजिला भवन की छत से छलांग लगाकर फरार हो गईं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर तीन लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि दो की खोज जारी है। एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा में चूक की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। Story 6 भागलपुर गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग कर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग चेतावनी की अनदेखी करते हुए बैरिकेडिंग फांदकर गंगा में स्नान करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों से जान जोखिम में नहीं डालने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते जलस्तर के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। Story 7 बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हथियारबंद युवक को ग्रामीण पकड़कर पिटाई करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार युवक हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। वायरल वीडियो ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Story 8 नालंदा जिले के राजगीर में एक युवती को कथित तौर पर उसके प्रेमी ने शादी की बात पर विवाद के बाद चलती बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नवादा जिले में अमीन के पद पर कार्यरत है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। युवती ने नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है। Story 9 भागलपुर जिले के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर 25 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया। कैडेट्स ने घाट से प्लास्टिक और अन्य कचरा हटाया तथा श्रद्धालुओं से गंगा में प्लास्टिक और पूजा सामग्री नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। कंबाइंड करके दो एक साथ और यूट्यूब का सब कुछ.
Design By Mytesta +91 9988775158





