सिमरी बख्तियारपुर में दो सगी बहनें चार दिनों से लापता मां धरने पर बैठी मेरी बेटियों को लौटा दो’ प्रशासन से मां की गुहार
28/07/2026 5:53 PM Total Views: 2330
सहरसा: चार दिनों से लापता दो सगी बहनें, बेटियों की बरामदगी के लिए मां धरने पर बैठी, प्रशासन से लगाई गुहार
सहरसा: जिले के सिमरी बख्तियारपुर से एक बेहद भावुक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां चार दिनों से लापता दो सगी बहनों की तलाश अब तक पूरी नहीं हो सकी है। बेटियों की सलामती की उम्मीद में मां मंगलवार को धरने पर बैठ गई और प्रशासन से उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई।
मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला का है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय चांदनी और 6 वर्षीय राधिका शुक्रवार की शाम श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन अब तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चार दिन बीत जाने के बाद भी सफलता नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बच्चियों की बरामदगी की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि बच्चियों को शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
धरने के दौरान मां फूलो देवी अपनी बेटियों को याद कर फूट-फूटकर रोती रहीं। उनकी आंखों से बहते आंसू और बेटियों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बच्चियों की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द दोनों बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट: चंदन पासवान, सिमरी बख्तियारपुर | Saharsa Now
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सिमरी बख्तियारपुर में दो सगी बहनें चार दिनों से लापता मां धरने पर बैठी मेरी बेटियों को लौटा दो’ प्रशासन से मां की गुहार
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा: चार दिनों से लापता दो सगी बहने...
सहरसा: चार दिनों से लापता दो सगी बहनें, बेटियों की बरामदगी के लिए मां धरने पर बैठी, प्रशासन से लगाई गुहार सहरसा: जिले के सिमरी बख्तियारपुर से एक बेहद भावुक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां चार दिनों से लापता दो सगी बहनों की तलाश अब तक पूरी नहीं हो सकी है। बेटियों की सलामती की उम्मीद में मां मंगलवार को धरने पर बैठ गई और प्रशासन से उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई। मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला का है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय चांदनी और 6 वर्षीय राधिका शुक्रवार की शाम श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए
बाजार गई थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन अब तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चार दिन बीत जाने के बाद भी सफलता नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बच्चियों की बरामदगी की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि बच्चियों को शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरने के दौरान मां फूलो देवी अपनी बेटियों को याद कर फूट-फूटकर रोती रहीं। उनकी आंखों से बहते आंसू और बेटियों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बच्चियों की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द दोनों बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट: चंदन पासवान, सिमरी बख्तियारपुर | Saharsa Now
Design By Mytesta +91 9988775158







