सुपौल में भूमिहीन परिवारों के हक को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने समर्थकों और रेलवे किनारे रहने वाले भूमिहीन परिवारों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि एकमा पंचायत के पात्र भूमिहीन परिवारों को जल्द से जल्द जमीन का पर्चा दिया जाए। लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि प्रशासन ने पहले 15 अगस्त तक जमीन का पर्चा देने का आश्वासन दिया था। यदि तय समय सीमा तक भूमिहीन परिवारों को उनका अधिकार नहीं मिला, तो चरणबद्ध तरीके से बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Featured Image

वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट। Saharsa Now पर देखिए बिहार, कोसी और मिथिलांचल की हर बड़ी खबर सबसे पहले।