सुपौल: नहर अवरुद्ध होने से रामपुर गांव में जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
21/07/2026 12:53 PM Total Views: 2348
सुपौल में नहर सफाई बनी मुसीबत! रामपुर गांव में जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
सुपौल: सुपौल जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत एकमा पंचायत के रामपुर गांव में नहर सफाई कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के दौरान रामपुर के पास नहर को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके कारण नहर का पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है और बारिश बढ़ने पर गांव में जलभराव की आशंका गहरा गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो घरों में पानी घुस सकता है और खेतों में लगी फसलें भी डूब सकती हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
डीएम को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि रामपुर के पास अवरुद्ध नहर को तत्काल खुलवाया जाए, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नहर सफाई कार्य में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
‘चंदा जुटाकर निकालना पड़ रहा पानी’
युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा कर अस्थायी रूप से पानी की निकासी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है और इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप कर संभावित जलभराव और फसल नुकसान से बचाने की अपील की है।
(रिपोर्ट: अख्तरूल इस्लाम, सुपौल)
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सुपौल: नहर अवरुद्ध होने से रामपुर गांव में जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: ...
सुपौल में नहर सफाई बनी मुसीबत! रामपुर गांव में जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार सुपौल: सुपौल जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत एकमा पंचायत के रामपुर गांव में नहर सफाई कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के दौरान रामपुर के पास नहर को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके कारण नहर का पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है और बारिश बढ़ने पर गांव में जलभराव की आशंका गहरा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो घरों में पानी घुस सकता है और खेतों में लगी फसलें भी डूब सकती हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने
युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। डीएम को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि रामपुर के पास अवरुद्ध नहर को तत्काल खुलवाया जाए, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नहर सफाई कार्य में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 'चंदा जुटाकर निकालना पड़ रहा पानी' युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा कर अस्थायी रूप से पानी की निकासी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है और इसका जल्द समाधान होना चाहिए। तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप कर संभावित जलभराव और फसल नुकसान से बचाने की अपील की है। (रिपोर्ट: अख्तरूल इस्लाम, सुपौल)
Design By Mytesta +91 9988775158







