सुपौल सदर अस्पताल में जलजमाव से मरीज बेहाल, गंदगी और बदबू से बढ़ी परेशानी
14/07/2026 11:07 AM Total Views: 911
Supaul News: सुपौल जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल में जलजमाव और गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। अस्पताल परिसर, विशेषकर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने लंबे समय से नालियों का गंदा पानी जमा रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि इलाज के लिए पहुंचने के बाद उन्हें गंदे पानी, बदबू और अस्वच्छ वातावरण से भी जूझना पड़ता है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों को भी जलजमाव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप ले लेती है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सरकारी दावों के बावजूद अस्पताल में नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी परिसर में जमा रहता है, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों और मरीजों ने जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल परिसर से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित हो और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और संक्रमण मुक्त वातावरण में इलाज मिल सके।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सुपौल सदर अस्पताल में जलजमाव से मरीज बेहाल, गंदगी और बदबू से बढ़ी परेशानी
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: ...
Supaul News: सुपौल जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल में जलजमाव और गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। अस्पताल परिसर, विशेषकर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने लंबे समय से नालियों का गंदा पानी जमा रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि इलाज के लिए पहुंचने के बाद उन्हें गंदे पानी, बदबू और अस्वच्छ वातावरण से भी जूझना पड़ता है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों को भी जलजमाव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप ले लेती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सरकारी दावों के बावजूद अस्पताल में नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी परिसर में जमा रहता है, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों और मरीजों ने जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल परिसर से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित हो और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और संक्रमण मुक्त वातावरण में इलाज मिल सके।
Design By Mytesta +91 9988775158








