14 July 2026 Saharsa News Today | सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर, Full Bulletin
14/07/2026 10:52 AM Total Views: 858
Morning News | सहरसा की 13 बड़ी खबरें | अवैध वसूली पर DM का एक्शन, रेलवे मेगा ब्लॉक, चोरी और बड़ी अपडेट
1. सहरसा में अवैध वसूली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
टेंपो और ई-रिक्शा चालकों से कथित अवैध वसूली की शिकायत के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में दिखा। डीडीसी गौरव कुमार के नेतृत्व में एसडीएम, एसडीपीओ, डीटीओ और पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक और सवा ढाला क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में अवैध वसूली के संकेत मिलने की बात कही गई है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
2. बंगाली बाजार रेलवे ढाला होगा बंद, 15 जुलाई को मेगा ब्लॉक
सहरसा शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला को जल्द स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। 15 जुलाई को सिग्नलिंग कार्य के लिए छह घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे सहरसा–मानसी, सुपौल और पूर्णिया रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की गई है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
3. सहरसा में बन रहा आधुनिक पार्क
वार्ड-13 स्थित न्यू कॉलोनी में बन रहे पार्क और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने निरीक्षण किया। पार्क में फाउंटेन, सीसीटीवी, डेकोरेटिव लाइट, पौधारोपण और मछली पालन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लक्ष्य है कि 31 जुलाई तक यह कार्य पूरा कर दिया जाए।
4. सौर बाजार में लाखों की चोरी
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ भरना गांव में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5. हादसे रोकने के लिए सामाजिक पहल
बैजनाथपुर चौक फ्लाईओवर के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता निक्की भूषण कुमार ने अपने स्तर पर डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लाइट लगवाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया।
6. महिला की बरामदगी की गुहार
सौर बाजार के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी की तलाश के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
7. जर्जर स्वास्थ्य केंद्र बना परेशानी
बनमा ईटहरी प्रखंड का प्रियनगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जर्जर भवन के कारण चर्चा में है। बारिश में छत टपकने से मरीजों और प्रसूताओं को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने भवन की मरम्मत या नए भवन की मांग की है।
8. किसानों के लिए अहम निर्देश
सोनवर्षा कृषि भवन में समीक्षा बैठक के दौरान फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने, समय पर खाद उपलब्ध कराने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
9. सहरसा के NCC कैडेट्स ने बढ़ाया मान
एसएनएस आरकेएस कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट्स ने बरौनी में आयोजित ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई दी।
10. गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी तेज
विनोबा आश्रम में आयोजित बैठक में श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रचार अभियान शुरू करने और महोत्सव को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया।
11. शिक्षा जगत की बड़ी खबर
चिल्ड्रेन स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में 15 विद्यालयों को शिक्षा विभाग की मान्यता पत्र सौंपे गए। साथ ही प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
12. D.El.Ed प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 28 दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षुओं को समर्पण और ईमानदारी के साथ शिक्षण कार्य करने का संदेश दिया गया।
13. 15 जुलाई से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि
ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार 15 जुलाई से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी, जो 24 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान मां भगवती और दस महाविद्याओं की विशेष पूजा-अर्चना का धार्मिक महत्व बताया गया है।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
14 July 2026 Saharsa News Today | सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर, Full Bulletin
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: Morning News | सहरसा की 13 बड़ी खबरें | अवैध वसूली...
Morning News | सहरसा की 13 बड़ी खबरें | अवैध वसूली पर DM का एक्शन, रेलवे मेगा ब्लॉक, चोरी और बड़ी अपडेट 1. सहरसा में अवैध वसूली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
टेंपो और ई-रिक्शा चालकों से कथित अवैध वसूली की शिकायत के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में दिखा। डीडीसी गौरव कुमार के नेतृत्व में एसडीएम, एसडीपीओ, डीटीओ और पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक और सवा ढाला क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में अवैध वसूली के संकेत मिलने की बात कही गई है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। 2. बंगाली बाजार रेलवे ढाला होगा बंद, 15 जुलाई को मेगा ब्लॉक सहरसा शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला को जल्द स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। 15 जुलाई को सिग्नलिंग कार्य के लिए छह घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे सहरसा–मानसी, सुपौल और पूर्णिया रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की गई है। 3. सहरसा में बन रहा आधुनिक पार्क वार्ड-13 स्थित न्यू कॉलोनी में बन रहे पार्क और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने निरीक्षण किया। पार्क में फाउंटेन, सीसीटीवी, डेकोरेटिव लाइट, पौधारोपण और मछली पालन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लक्ष्य है कि 31 जुलाई तक यह कार्य पूरा कर दिया जाए। 4. सौर बाजार में लाखों की चोरी सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ भरना गांव में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5. हादसे रोकने के लिए सामाजिक पहल बैजनाथपुर चौक फ्लाईओवर के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता निक्की भूषण कुमार ने अपने स्तर पर डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लाइट लगवाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया। 6. महिला की बरामदगी की गुहार सौर बाजार के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी की तलाश के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 7. जर्जर स्वास्थ्य केंद्र बना परेशानी बनमा ईटहरी प्रखंड का प्रियनगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जर्जर भवन के कारण चर्चा में है। बारिश में छत टपकने से मरीजों और प्रसूताओं को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने भवन की मरम्मत या नए भवन की मांग की है। 8. किसानों के लिए अहम निर्देश सोनवर्षा कृषि भवन में समीक्षा बैठक के दौरान फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने, समय पर खाद उपलब्ध कराने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। 9. सहरसा के NCC कैडेट्स ने बढ़ाया मान एसएनएस आरकेएस कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट्स ने बरौनी में आयोजित ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई दी। 10. गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी तेज विनोबा आश्रम में आयोजित बैठक में श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रचार अभियान शुरू करने और महोत्सव को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। 11. शिक्षा जगत की बड़ी खबर चिल्ड्रेन स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में 15 विद्यालयों को शिक्षा विभाग की मान्यता पत्र सौंपे गए। साथ ही प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। 12. D.El.Ed प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 28 दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षुओं को समर्पण और ईमानदारी के साथ शिक्षण कार्य करने का संदेश दिया गया। 13. 15 जुलाई से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार 15 जुलाई से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी, जो 24 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान मां भगवती और दस महाविद्याओं की विशेष पूजा-अर्चना का धार्मिक महत्व बताया गया है।
Design By Mytesta +91 9988775158








