सहरसा: लक्ष्मीनिया चौक पर सड़क जाम, जलजमाव और गड्ढों से नाराज़ युवाओं ने किया प्रदर्शन; एक सप्ताह में मरम्मत नहीं हुई तो फिर आंदोलन की चेतावनी
11/07/2026 5:19 PM Total Views: 927
सहरसा: शहर के लक्ष्मीनिया चौक पर सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढों और जलजमाव से परेशान युवाओं ने शनिवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण आम लोगों, छात्रों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। उनका कहना था कि बारिश के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ गया है और स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद महापौर की ओर से सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद युवाओं ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे और इस बार प्रदर्शन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थायी मरम्मत कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सहरसा: लक्ष्मीनिया चौक पर सड़क जाम, जलजमाव और गड्ढों से नाराज़ युवाओं ने किया प्रदर्शन; एक सप्ताह में मरम्मत नहीं हुई तो फिर आंदोलन की चेतावनी
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: ...
सहरसा: शहर के लक्ष्मीनिया चौक पर सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढों और जलजमाव से परेशान युवाओं ने शनिवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण आम लोगों, छात्रों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। उनका कहना था कि बारिश के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ गया है और स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद महापौर की ओर से सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद युवाओं ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे और इस बार प्रदर्शन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थायी मरम्मत कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Design By Mytesta +91 9988775158








