भारत-नेपाल सीमा से नेपाल जाने वाले भारतीय वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब भिस्वा बॉर्डर पर डिजिटल भंसार (Customs) कार्यालय की शुरुआत कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद भारतीय वाहनों के लिए नेपाल में प्रवेश की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो जाएगी। पहले वाहन चालकों को भंसार की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वीरगंज जाना पड़ता था, जिससे काफी समय और अतिरिक्त खर्च होता था। लेकिन अब यह सुविधा सीधे भिस्वा बॉर्डर पर उपलब्ध होने से यात्रियों, व्यापारियों और मालवाहक वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। डिजिटल व्यवस्था लागू होने से दस्तावेजों की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक होगी। इससे सीमा पर लगने वाली भीड़ कम होने के साथ-साथ भारत और नेपाल

Featured Image

के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ बिहार के सीमावर्ती जिलों जैसे सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधुबनी और दरभंगा के उन लोगों को मिलेगा, जो नियमित रूप से नेपाल आते-जाते हैं या व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े हैं।