SAHARSA NOW

Latest Online Breaking News

Our YouTube
FM Radio

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल; कौन बनेगा सीएम?

Watermark
WhatsApp Icon

30/11/2024 8:50 PM Total Views: 8990

रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथग्रहण की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसमें स्वयं पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे। हालांकि फिलहाल अभी मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे, लेकिन, अभी मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि राज्य में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसमें स्वयं पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि इससे पहले दो या तीन दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा।

विधायकों को नहीं दी गई है फिलहाल सूचना

हालांकि, भाजपा के 132 नवनिर्वाचित विधायकों को अभी तक विधायक दल की बैठक में शामिल होने की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। यहां तक की महायुति में शामिल तीनों दलों के बीच विभागों के बंटवारे पर भी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो सकी है।

गुरुवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एवं राकांपा नेता अजीत पवार की करीब पौने दो घंटे चली बैठक में सरकार के स्वरूप पर प्रारंभिक चर्चा हुई थी। बैठक में एकनाथ शिंदे को बता दिया गया था कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, लेकिन मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया था।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

विभागों के बंटवारे पर भी फंसा पेंच

तीनों नेताओं से सरकार गठन की बाकी बातें मुंबई में बैठक कर तय करने को कहा गया था। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, भाजपा और शिवसेना में विभागों के बंटवारे को लेकर भी पेच फंसा हुआ है। एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि जिस तरह पिछली सरकार में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय था, उसी प्रकार यदि वह उप मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें गृह मंत्रालय का प्रभार मिलना चाहिए।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष एवं नगर विकास मंत्रालय पर भी उनकी नजर है। जबकि, भाजपा गृह मंत्रालय किसी हालत में अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती। शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने यह भी कहा है कि एक बार मुख्यमंत्री रहने के बाद शिंदे उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करना चाहते। वह किसी और को उप मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन इन सभी बातों पर महायुति के तीनों दलों की बैठक के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। यह बैठक भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होने एवं एकनाथ शिंदे की मुंबई वापसी के बाद ही होने की संभावना है।

अपने गांव गए एकनाथ शिंदे

शुक्रवार सुबह दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद एकनाथ शिंदे सातारा स्थित अपने गांव चले गए। उनके मुंबई से दूर जाने को उनकी नाराजगी बताया जा रहा है, लेकिन, अब सूचना आ रही है कि वहां उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें तेज बुखार है। इसके अलावा वह अपने गांव में अपने कुल देवता की पूजा में भी शामिल होने गए हैं। उनकी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का भी कहना है कि शिंदे किसी नाराजगी के कारण नहीं, बल्कि स्वास्थ्य लाभ के इरादे से ही अपने गांव गए हैं।

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर
,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा हैऐसे में  हमारा यह न्यूज पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रेपोर्ट्स  प्रस्तुत करते  है। अपने निडरनिष्पक्षसत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक मथुरेश कुमार  और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।