सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में 26 नवंबर को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। महेसुवा निवासी शशिरंजन जायसवाल पर हुई फायरिंग को शुरुआत में अज्ञात अपराधियों की हरकत माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला एक गहरे पारिवारिक षड्यंत्र के रूप में सामने आया। एसपी सरथ आर. एस. ने बताया कि पीड़ित की पत्नी ने अपने प्रेमी ब्रजेश कुमार के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। दोनों का संबंध शादी से पहले से था और घटना के समय तक वे लगातार संपर्क में थे। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए उन्होंने सुधांशू कुमार और रूपेश कुमार को 1.5 लाख रुपये की सुपारी दी, जिसमें 1 लाख रुपये अग्रिम था।
एसडीपीओ त्रिवेणीगंज की अगुवाई में गठित SIT ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल, देसी कट्टा, पाँच कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 62,000 रुपये बरामद किए। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सुपौल से अख्तरुल इस्लाम की |
Thank You For Visit our Youtube Channel…..🙂
