महिषी प्रखंड सभागार में अपर समाहर्ता निशांत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, सहकारिता, शिक्षा, ICDS और PHED सहित कई विभागों की योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार, पेंशन व नल-जल योजना—की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्यान्वयन तथा शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
