बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सिटिजन CCTNS पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के नागरिकों को घर बैठे 28 से अधिक पुलिस सेवाओं का लाभ मिलेगा। इनमें ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना, FIR की कॉपी प्राप्त करना, चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन, पुलिस वेरिफिकेशन, वाहन सत्यापन और कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएँ शामिल हैं।
यह पहल बिहार पुलिस प्रणाली को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नया CCTNS पोर्टल जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से करेगा और सेवाओं की उपलब्धता को और आसान बनाएगा।
hank You For Visit our website Channel…..🙂

