गोवा के एक प्रसिद्ध नाइट क्लब में बड़ा हादसा हो गया। क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक अग्निकांड में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है।
hank You For Visit our website Channel…..🙂

