सपी ने थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की Saharsa Now सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में गुरुवार शाम एसपी हिमांशु ने अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी थानों में लंबित कांडों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन, केस डायरी नियमित रूप से अपडेट रखने और अनुसंधान प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने गश्ती व्यवस्था और सुदृढ़ करने, सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस समीक्षा बैठक में एएसपी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना रहा।
