सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देसी शराब पर बड़ी कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भगवानपुर महदेवा स्थान के पास छापेमारी कर एक संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अर्द्धनिर्मित देसी शराब, किण्वित घोल और शराब उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी आधार पर विशेष टीम बनाकर तत्काल छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल तस्करों और संचालकों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण अपराध, स्वास्थ्य जोखिम और सामाजिक समस्याएँ बढ़ रही थीं।
इस रिपोर्ट में देखें:
- छापेमारी की ग्राउंड फुटेज
- अवैध शराब भट्ठी का अंदरूनी सच
- पुलिस द्वारा नष्ट की गई सामग्री
- आगे की कानूनी कार्रवाई का पूरा अपडेट
👉 Saharsa Now को सब्सक्राइब करें—ताज़ा खबरों, एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स और जिले की सबसे तेज अपडेट के लिए!
THANK YOU FOR VISIT OUR WEBSITE CHANNEL….🙂
